Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Shopkeepers staged a road blockade over the lack of drainage for wastewater; the blockade was lifted following an assurance from the SDM.
{"_id":"6ad613da6e8b7544f7025b2d","slug":"video-shopkeepers-staged-a-road-blockade-over-the-lack-of-drainage-for-wastewater-the-blockade-was-lifted-following-an-assurance-from-the-sdm-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने पर दुकानदारों ने लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने पर दुकानदारों ने लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर खुला
जुलाना: कस्बे के मुख्य बाजार में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशान दुकानदारों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज दुकानदारों ने बाजार में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों का आरोप है कि लंबे समय से बाजार में गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में अधिकारियों से लेकर विधायक तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया। मुरारी लाल, वेदपाल, राजेंद्र नरवाल, प्रेम,हरिओम ने बताया कि मुख्य बाजार में दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा रहने के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इससे बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बाजार का माहौल खराब हो रहा है और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
बाक्स
दुकानदारी प्रभावित, किराया देना भी हो रहा मुश्किल
दुकानदारों ने कहा कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने के कारण उनकी दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदारों की आमदनी घट रही है। ऐसे में उनके लिए दुकानों का किराया और अन्य खर्च पूरे करना भी मुश्किल होता जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जब बाजार में मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी तो वे अपना कारोबार कैसे चला पाएंगे।उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि मुख्य बाजार में गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि पानी जमा होने की समस्या से स्थायी रूप से छुटकारा मिल सके।
बाक्स
आश्वासन के बाद खोला जाम
एसडीएम होशियार सिंह ने दुकानदारों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाएगा, ताकि उन्हें रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
फोटो कैप्शन:
19 जुलाना 02: बाजार में जाम लगाते दुकानदार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।