{"_id":"68595a1f9c6ee461ec0e525f","slug":"video-person-died-under-suspicious-circumstances-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: व्यक्ति की संदिग्ध मौत, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: व्यक्ति की संदिग्ध मौत, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
गांव खेड़ी तलौड़ा में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले मे पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और सुसाइड नोट का भी जिक्र कर रहे हैं, जो मृतक की बेटी से लिखवाया गया है। परिजनों ने उसके आधार कार्रवाई की मांग को लेकर शव को उठाने से भी मना कर दिया। बाद में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिए जाने पर परिजन शव को उठाने को राजी हुए।
गांव खेडी तलौडा निवासी विनोद को 22 जून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पत्नी बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने गांव जामनी निवासी नसीब से एक लाख रुपये में भैंस खरीदी थी, जिसमें से 60 हजार रुपये नसीब को दिए जा चुके थे, जबकि 40 हजार रुपये बकाया थे। उस राशि को लेकर नसीब उसके पति विनोद को प्रताड़ित कर रहा था। नसीब ने उसके पति की ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।