{"_id":"6b0491311212fcbffc02950f","slug":"allegations-of-substandard-bricks-being-used-in-drain-construction-ward-residents-halt-the-work-jind-news-c-199-1-jnd1003-164223-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाले के निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप, वार्डवासियों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाले के निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप, वार्डवासियों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में नाले के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की ईंटें लगाने का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। लोगों ने नाले की मजबूती और निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि नाले का निर्माण ईंटों के बजाय सीसी (कंक्रीट) से करवाया जाए, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे।
वार्ड निवासी एवं पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र फौजी, पंजाब और चरणदास ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता को लेकर चिंता सामने आने लगी है। उनके अनुसार निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। लोगों ने कहा कि नाला पानी निकासी की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। यदि इसके निर्माण में ही मानकों की अनदेखी हुई तो कुछ समय बाद यह क्षतिग्रस्त हो सकता है। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद लोगों को दोबारा परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वार्डवासियों ने मौके पर काम रुकवाते हुए संबंधित अधिकारियों से निर्माण सामग्री की जांच करवाने की मांग की। उनका कहना है कि नाले का निर्माण मजबूत तरीके से होना चाहिए, ताकि बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े। लोगों ने चेतावनी दी कि गुणवत्ता सुनिश्चित होने और सीसी से नाला बनाने की मांग पर विचार किए जाने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
टेंडर में ईंटों के नाले का एस्टीमेट, खराब मिलीं तो होगी सैंपलिंग
नाले के निर्माण का टेंडर ऑनलाइन जारी किया गया है। इसके एस्टीमेट में ईंटों से नाला बनाने का प्रावधान है। यदि निर्माण में खराब गुणवत्ता की ईंटें इस्तेमाल की जा रही हैं तो उनकी सैंपलिंग करवाकर जांच कराई जाएगी। -कृष्ण जेई, नगरपालिका जुलाना