Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Kuldeep Bishnoi arrived in Jind, where supporters raised slogans hailing him as the future Chief Minister; an event was held for associates of the Bhajan Lal family.
{"_id":"6a8a9af0cc3fe557890e2528","slug":"video-kuldeep-bishnoi-arrived-in-jind-where-supporters-raised-slogans-hailing-him-as-the-future-chief-minister-an-event-was-held-for-associates-of-the-bhajan-lal-family-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, समर्थकों ने लगाए भावी सीएम के नारे; भजनलाल परिवार से जुड़े लोगों के लिए हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, समर्थकों ने लगाए भावी सीएम के नारे; भजनलाल परिवार से जुड़े लोगों के लिए हुआ कार्यक्रम
भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई रविवार को जींद पहुंचे। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का झंडा या पार्टी से जुड़ी कोई खास पहचान नजर नहीं आई। कार्यक्रम को मुख्य रूप से भजनलाल परिवार से जुड़े जिले के लोगों के लिए आयोजित किया गया था। इसमें कुलदीप बिश्नोई के साथ भाजपा विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘भावी सीएम’ बताते हुए नारे भी लगाए। इससे कार्यक्रम के राजनीतिक मायने और चर्चा में आ गए। हालांकि मंच से इस तरह की किसी राजनीतिक घोषणा या भविष्य की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से कुलदीप बिश्नोई ने बातचीत भी की और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। समर्थकों की बड़ी मौजूदगी और उनके बीच दिखाई दिए जोश को देखकर राजनीतिक हलकों में इसे कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश की राजनीति में भविष्य में और मजबूत करने की संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही कि आने वाले समय में कुलदीप बिश्नोई की राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकती है। कार्यक्रम में भाजपा का औपचारिक स्वरूप नहीं होने के बावजूद पार्टी के विधायक की मौजूदगी और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के पहुंचने से इसे राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।