Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rammehar Sharma becomes president of the Public Health Department Employees' Union, Narwana.

Jind News: राममेहर शर्मा बने जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन नरवाना के प्रधान

Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rammehar Sharma becomes president of the Public Health Department Employees' Union, Narwana.
फोटो 2 नरवाना। राममेहर शर्मा।
नरवाना। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शाखा नरवाना के मध्यावधि चुनाव में राममेहर शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। यह चुनाव 15 नवंबर को यूनियन के पूर्व प्रधान सुरेश जांगड़ा के पद से इस्तीफा देने के बाद करवाया गया। सुरेश जांगड़ा को जिला कमेटी जींद की ओर से राज्य कमेटी में भेजा गया, जहां उन्हें मुख्य संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इसके बाद शाखा प्रधान का पद रिक्त हो गया था। चुनाव यूनियन महासचिव महावीर तारागढ़ व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान संजय राठी ने की। कर्मचारियों ने सुरेश जांगड़ा को राज्य कमेटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर सतीश कौशिक, सुरजीत, रणधीर, सुरेश नैन, रामपाल नैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed