Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 female students created ABC IDs at a digital training camp.

Jind News: डिजिटल प्रशिक्षण शिविर में 200 छात्राओं ने बनवाई एबीसी आईडी

Thu, 19 Nov 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
200 female students created ABC IDs at a digital training camp.
फोटो 18जेएनडी08-हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित डिजिटल प्रशिक्षण मेगा ​शिविर में मौजूद स्टाफ
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को एनईपी सेल और कंप्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए एक दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण मेगा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में छात्राओं को डिजिलॉकर पर आईडी बनाने और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान करीब 200 छात्राओं ने अपनी एबीसी आईडी के लिए पंजीकरण करवाया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि डिजिटल तकनीक शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों और ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी होना जरूरी है। कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुनीता ने एबीसी आईडी के महत्व और इसके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। इससे विद्यार्थियों के अर्जित शैक्षणिक क्रेडिट का रिकॉर्ड एक स्थान पर उपलब्ध रहता है और उच्च शिक्षा में क्रेडिट के हस्तांतरण एवं उपयोग में सुविधा मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed