Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students shared innovative suggestions at the government college

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने साझा किए नवाचारी सुझाव

Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students shared innovative suggestions at the government college
फोटो 18जेएनडी11-राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आयोजिक कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में रिफॉर्म उत्सव युवा रिफॉर्म फॉर विकसित हरियाणा के दूसरे दिन मेरा कॉलेज, मेरा सुझाव कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मुनीष कुमार ने की। इसका संचालन रिफॉर्म उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ. रितु और कॉलेज इंचार्ज अल्पना शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में मौजूद चुनौतियों की पहचान करने और उनके व्यावहारिक समाधान सुझाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। प्राचार्य मुनीष कुमार ने कहा कि युवाओं के नवाचारी विचार और सकारात्मक भागीदारी ही विकसित हरियाणा की नींव को मजबूत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान की बेहतरी के लिए खुलकर सुझाव देने चाहिए, क्योंकि उनके विचारों से व्यवस्थाओं में सुधार के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों पर अगले चरण में समूह चर्चा और जनसंवाद के माध्यम से मंथन किया जाएगा, ताकि उपयोगी सुझावों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। इस दौरान प्रो. कीर्ति, प्रो. प्रतिभा, प्रो. सुनेत, प्रो. मनजीत, प्रो. सुनीता, प्रो. रवि और प्रो. हरीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed