फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Welcomed with a mother's affectionate embrace; gold medal draped around grandfather's neck.

जींद: मां के लाड़ से स्वागत, दादा के गले में सजाया स्वर्ण पदक

Mon, 05 Oct 2026 09:40 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:40 PM IST
Jind: Welcomed with a mother's affectionate embrace; gold medal draped around grandfather's neck.
जींद। एशियन गेम्स में महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर रिटौली की बेटी कीर्ति शर्मा सोमवार को अपने गांव पहुंची तो पूरा क्षेत्र खुशी से झूम उठा। जामनी बस अड्डे पर पहुंचते ही मां ने बेटी को गले लगाकर लाड किया। गाड़ी में बैठने के बाद मां ने अपने हाथों से कीर्ति को चूरमा खिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बाइक और कारों के लंबे काफिले के साथ उन्हें गांव तक पहुंचाया। जामनी चौक से रिटौली तक कीर्ति को खुली जीप में बैठाकर विजयी जुलूस निकाला गया। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और भारत माता की जय के नारों से अपनी लाडली का उत्साह बढ़ाया। गांव पहुंचने पर कीर्ति ने सबसे पहले अपना स्वर्ण पदक दादा के गले में पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य देखकर परिवार और ग्रामीण भावुक हो उठे। कीर्ति शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और सहयोगियों को देते हुए कहा कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कली राम पटवारी, मार्केट कमेटी सफीदों के चेयरमैन चंद्र सैनी, पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रोहताश शर्मा, समाजसेवी आचार्य विकास, विनोद कौशल, सरपंच जोगिंदर भूराणिया, पवन विनोद शर्मा, डॉ. कश्मीरी, सक्षम भाटिया, सोनू प्रधान मौजूद रहे। दक्षिण कोरिया को हराकर रचा इतिहास कीर्ति शर्मा ने अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद के साथ भारतीय महिला रिकर्व टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन गेम्स के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। कीर्ति की इस उपलब्धि ने न केवल रिटौली, बल्कि जींद और हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर रोशन किया है। कीर्ति की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अभ्यास और परिवार का मजबूत साथ रहा। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उसके पिता ने बेटी के सपने को पूरा करने के लिए करीब 60 हजार रुपये का कर्ज लेकर धनुष खरीदा था। इसी धनुष से अभ्यास करते हुए कीर्ति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। उसकी उपलब्धि उन खिलाड़ियों के लिए भी मिसाल है, जो सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 51 हजार से सम्मान, गांव में स्टेडियम का आश्वासन सम्मान समारोह में विधायक रामकुमार गौतम ने कीर्ति को 51 हजार रुपये तथा उनके कोच उदय सिंह को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि कीर्ति की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने गांव में स्टेडियम बनवाने और अन्य जायज मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सुल्तानपुर में स्कूल में चोरी करते पकड़े जाने पर की थी शिक्षक दंपती की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

05 Oct 2026

धर्मपुर: गयूण पंचायत के लोगों ने घेरा बीडीओ कार्यालय, 12 तक समाधान नहीं तो क्रमिक अनशन

05 Oct 2026

VIDEO: तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान-गन्ना फसल को नुकसान

05 Oct 2026

VIDEO: चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर चला जागरूकता अभियान, किसानों को किया गया जागरुक

05 Oct 2026

VIDEO: रसिक दुलारी की मौत से पहले का तीसरा वीडियो...धोती पर खून के निशान, सीढ़ियों से जाते दिखे

05 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; जीत को लेकर जोश

05 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल के बनांदर में 13 अक्तूबर को होगी सीएम सुक्खू की जनसभा

05 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: एआई से लाेगो-डिजाइन, फैक्टरी में बनाते नकली दवाएं

05 Oct 2026

VIDEO: 3150 मरीजों की हुई जांच, 240 को लगी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन

05 Oct 2026

VIDEO: डॉ. आलोक मित्तल चेयरमैन, डॉ. गंभीर सिंह बने एडिटर जनरल

05 Oct 2026

VIDEO: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान

05 Oct 2026

VIDEO: एसएन में प्रसूता की मौत के मामले में जांच शुरू, रिपोर्ट तलब

05 Oct 2026

फरीदाबाद: एचएसईबी यूनियन ने बिजली निगम को सौंपा ज्ञापन, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

05 Oct 2026

मंडी: पवन ठाकुर बोले- सरकाघाट के किसानों के लिए एक खुरली तक नहीं लगा पाए विधायक साहब

05 Oct 2026

सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हंगामा: बीए प्रथम वर्ष में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, धरने पर बैठी छात्राएं

05 Oct 2026

अंबेडकरनगर में बदला मौसम, छाया अंधेरा, हुई बारिश

05 Oct 2026

शिलादेश में सेब की पैदावार को मौसम की मार, डेढ़ लाख से घटकर 50 हजार पेटियां रह गया उत्पादन

05 Oct 2026

लॉन्ग वीकेंड पर शिमला पहुंचा वाहनों का सैलाब, तीन दिन में 70 हजार वाहन पहुंचे

05 Oct 2026

अंबेडकरनगर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत

05 Oct 2026

अमेठी में गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचा किसान, बोले- मेरी जमीन बचा लीजिए

05 Oct 2026

अमृतसर में थाना सिविल लाइन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को हिरासत में लेने पर गरमाई राजनीति

05 Oct 2026

धर्मशाला: तीसरे दिन प्रदेश में 193.91 मीट्रिक टन धान की बिक्री

05 Oct 2026

वीडियो: रामपुर पुलिस ने पीजी कॉलेज प्रोफेसर की टीम को दी शिकस्त

05 Oct 2026

हमीरपुर: आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण, रोजगार की राह होगी आसान

रामपुर बुशहर: ननखड़ी में पहली बार दशहरा पर होगा रावण दहन, 18 से 20 अक्तूबर तक सजेगा महोत्सव

05 Oct 2026

रामपुर बुशहर: नारकंडा में गाहन नाला सड़क के सर्वे से पहले ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, जल्द निर्माण की उम्मीद

05 Oct 2026

महिला से मारपीट के आरोप पर अस्पताल में हंगामा, VIDEO

05 Oct 2026

भाकियू एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां बोले-आप सरकार में तानाशाही की इंतहा

राप्ती नदी उफान पर, गुरु गोरखनाथ घाट डूबा, बाढ़ के पानी में निकलने को मजबूर लोग

05 Oct 2026

गुरु पर्व महोत्सव में पहुंचे राजनाथ सिंह बोले- संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं, ज्ञान-विज्ञान का महासागर है

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed