Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Janmashtami celebrated in Jind with spiritual fervor and captivating tableaux; little ones dressed as Krishna and Radha gave enchanting performances.
{"_id":"6a9ac61f53010a64ce03ae85","slug":"video-janmashtami-celebrated-in-jind-with-spiritual-fervor-and-captivating-tableaux-little-ones-dressed-as-krishna-and-radha-gave-enchanting-performances-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में आध्यात्मिक उमंग और आकर्षक झांकियों के साथ मनाई जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण-राधा बनकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में आध्यात्मिक उमंग और आकर्षक झांकियों के साथ मनाई जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण-राधा बनकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां
जींद। विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्कल प्रभारी बीके विजय ने झांकियों का फीता काटकर किया। उन्होंने झांकियों का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और प्रस्तुतियों की सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोप-गोपियों के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। आध्यात्मिक गीतों और मधुर संगीत से कार्यक्रम का वातावरण कृष्णमय हो गया। बीके विजय दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण पवित्रता, प्रेम, शांति, मधुरता और श्रेष्ठ संस्कारों के प्रतीक हैं। जन्माष्टमी का वास्तविक उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि उनके दिव्य गुणों और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में धारण करना है। उन्होंने कहा कि जब जीवन में पवित्रता, प्रेम और शांति का जन्म होता है, तभी सच्चे अर्थों में जन्माष्टमी मनती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम बच्चों में संस्कारों के साथ भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाते हैं। अंत में विश्व में सुख, शांति, प्रेम और सद्भावना की कामना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।