Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
International wrestler Sushant Bora will tie the knot with Kabaddi player Sakshi Poonia in Jind today.
{"_id":"69304b332e787add860dca7a","slug":"video-international-wrestler-sushant-bora-will-tie-the-knot-with-kabaddi-player-sakshi-poonia-in-jind-today-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सुशांत बूरा आज कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया के साथ बंधेंगे शादी के बंधन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सुशांत बूरा आज कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया के साथ बंधेंगे शादी के बंधन में
बुढ़ा खेड़ा गांव के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी सुशांत बूरा आज कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी रात के समय होगी। कल सफीदों रोड स्थित मनोहरपुर गांव के पास सेफरॉन होटल में रिस्पेशन कार्यक्रम रखा गया है।
कुश्ती खिलाड़ी सुशांत बूरा के घर पर सुबह से ही शादी की तैयारियों को लेकर कई तरह के आयोजन हुए। सुशांत बूरा को बुधवार को बैन बैठाया गया और हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ी को हल्दी लगाकर शादी के लिए तैयार किया गया तो वहीं शाम को लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। घर पर सभी रिश्तेदार इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सुशांत के ताऊ रणधीर सिंह ने बताया कि शादी समारोह को हरियाणा कल्चर के अनुसार पूरा किया जाएगा।
इसमें सभी ग्रामीण प्रवेश की रस्में अदा की जाएंगी। शादी में गांव व आसपास के ग्रामीणों को न्यौता दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ समेत कई राजनेताओं को भी न्यौता दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि शादी से पहले दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के जानकार थे। शाम के समय सुशांत बूरा बारात लेकर निकलेंगे रात को रोहतक में शादी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।