Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Indefinite sit-in protest launched over the issue of waterlogging on SD College Road.
{"_id":"6a47c892c7b97008820f8654","slug":"video-demand-raised-for-providing-a-drinking-water-connection-to-chanaut-from-the-36-inch-main-pipeline-2026-07-03-1783089298","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी:एसडी कॉलेज रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी:एसडी कॉलेज रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। बारिश के बाद एसडी महिला महाविद्यालय रोड पर जलभराव होने से स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की निकासी नहीं होने से परेशान दुकानदारों ने शहीद भगत सिंह पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
दुकानदार रवींद्र सैनी, अशोक टूटेजा, दीपक नागपाल, दीपक टूटेजा, चंदन नवीन, सुनील मलिक व अन्य का कहना है कि हर बारिश के बाद इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। जिससे दुकानों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है व ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के चलते दुकानें बंद करनी पड़ती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है। उनका आरोप है कि पिछले करीब 40 वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन ने इसका स्थाई समाधान नहीं किया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बारिश के बाद हर बार यहां पानी भर जाता है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले 40 वर्षों से यही हाल है, लेकिन कोई हमारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। जलभराव के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। प्रशासन जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।