Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
BKU comes out in support of electricity employees; to launch 'Jail Bharo' agitation on August 10.
{"_id":"6a733f83b83cfc1345087be5","slug":"video-bku-comes-out-in-support-of-electricity-employees-to-launch-jail-bharo-agitation-on-august-10-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भाकियू, 10 अगस्त को करेगी जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भाकियू, 10 अगस्त को करेगी जेल भरो आंदोलन
जींद। शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में दस अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संघर्ष का भी समर्थन करने की घोषणा की। बैठक में गांव राजपुरा भैण के हाल आबाद राम कॉलोनी निवासी रमेश के मामले पर भी चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने बताया कि बैंक द्वारा लोन विवाद के चलते मकान पर ताला लगाए जाने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने ताला तोड़ दिया था। इस मामले में बैंक की शिकायत पर रमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाकियू ने प्रशासन और बैंक प्रबंधन से आपसी बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझौते का रास्ता नहीं निकाला गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बैंक प्रबंधन की होगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान, जयबीर, रमेश, रामराजी, बलवान उझाना, सुभाष घिमाना, रणधीर, सत्यवान, प्रकाश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।