{"_id":"69ad8aa46501f5268e0c6429","slug":"video-backward-classes-ignored-in-haryana-public-service-commission-recruitments-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हरियाणा लोक सेवा आयोग में पिछड़े वर्ग की अनदेखी पर जींद में पंचायत, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हरियाणा लोक सेवा आयोग में पिछड़े वर्ग की अनदेखी पर जींद में पंचायत, आंदोलन की चेतावनी
हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पिछड़े वर्ग की अनदेखी को लेकर रविवार को शहर की कुम्हार धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की पंचायत हुई। पंचायत में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
पंचायत में डॉ. नवीन सैनी ने कहा कि यह केवल नौकरियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों के नाम पर अनावश्यक अड़चनें पैदा कर आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है, जिसे समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।
प्रदेश में हुई विभिन्न सरकारी भर्तियों में पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में ऐसी शर्तें लगाई जा रही हैं, जिससे पिछड़े वर्ग के योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं।
सहायक प्राध्यापक और अन्य प्रशासनिक सेवाओं की भर्तियों का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सबके विकास की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर आयोग के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित पदों को खाली रखने की स्थिति पैदा की जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि आरक्षण के नियमों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया और पिछड़े वर्ग के लंबित पदों को शीघ्र नहीं भरा गया तो पूरे हरियाणा में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर ओबीसी ब्रिगेड के संयोजक राजेंद्र तंवर, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर आर. सी. लिंबा, इंद्र सिंह जाजनवाला, जयभगवान सैनी, नानकदेव, तेलूराम जांगड़ा, सतबीर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।