{"_id":"6a008136559c7332d10f19de","slug":"video-agarwal-shakti-organization-shared-happiness-on-mothers-day-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मातृदिवस पर अग्रवाल शक्ति संगठन ने बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मातृदिवस पर अग्रवाल शक्ति संगठन ने बांटी खुशियां
मातृदिवस के अवसर अग्रवाल शक्ति संगठन की महिलाओं ने रविवार को नागरिक अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन की सदस्याओं ने डेजी जैन के नेतृत्व में गायनी वार्ड में दाखिल महिलाओं को फल, कंबल और बिस्कूट वितरित कर मातृदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंजू सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान संगठन की 20 से अधिक महिलाओं ने भाग लेते हुए अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और मातृत्व के महत्व पर चर्चा की। महिलाओं को बताया गया कि मां का जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माताओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉ. मंजू सिंगला ने महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद मां का दूध बच्चे के लिए सबसे पौष्टिक आहार होता है, जिससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली सामान्य बीमारियों और सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने माताओं को छोटे बच्चों की देखभाल, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातों की जानकारी देते हुए कहा कि सही देखभाल और जागरूकता से बच्चों का बेहतर पालन-पोषण संभव है। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।