{"_id":"6a954e1595dddea9690b48c6","slug":"video-sanyukt-sangharsh-morcha-stages-a-massive-protest-in-bahadurgarh-against-the-breach-of-promises-and-privatization-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ वादाखिलाफी और निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ वादाखिलाफी और निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
बहादुरगढ़। आज बिजली विभाग के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई वादाखिलाफी, विश्वासघात, बेलगाम निजीकरण एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त सांझा संघर्ष मोर्चा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रधान राजेश एव संदीप ने की, जबकि मंच का संचालन यूनिट सेक्रेटरी राकेश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्किल सचिव बिजेंद्र फोगाट, राज्य कमेटी सदस्य रविन्द्र दलाल, यूनिट प्रधान उमेश तथा एसकेएस ब्लॉक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता और बिजली कर्मचारियों पर थोपी जा रही जनविरोधी नीतियों, बेलगाम निजीकरण तथा कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित अधिकारों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है।
वक्ताओं ने सरकार से निम्न मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की—
1. निजीकरण पर पूर्ण रोक
आम जनता को महंगे एवं शोषणकारी निजीकरण के हवाले करने वाले एग्री डिस्कॉम संबंधी फैसले को तुरंत रद्द किया जाए। इसके साथ ही नूँह और गुरुग्राम में इलेवन पावर लिमिटेड कंपनी को दिए गए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस को बिना किसी देरी के वापस लिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा को निजी कंपनियों के हवाले करना जनहित में नहीं है।
2. स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाए
जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली तथा उपभोक्ताओं के शोषण का माध्यम बन चुकी स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों तथा निजीकरण के मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।