Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers in Bahadurgarh held a condolence meeting to pay tribute to their deceased colleagues and demanded financial assistance and jobs.
{"_id":"6aa145a92600be6ee4022d3a","slug":"video-sanitation-workers-in-bahadurgarh-held-a-condolence-meeting-to-pay-tribute-to-their-deceased-colleagues-and-demanded-financial-assistance-and-jobs-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शोक सभा कर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, सहायता और नौकरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शोक सभा कर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, सहायता और नौकरी की मांग
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान हड़ताल के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कुरुक्षेत्र के कच्चे सफाई कर्मचारी रोहित पुत्र राजकुमार, करनाल नगर निगम के कुलदीप पुत्र राजवीर तथा झज्जर के राजेश पुत्र प्रताप और सूरजा पुत्र गोपीराम की धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि बर्खास्तगी के नोटिस मिलने के बाद सदमे में उनकी हालत बिगड़ी।
कर्मचारियों ने कहा कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ ने सरकार से प्रत्येक परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी देने की मांग की, ताकि परिवारों का भरण-पोषण हो सके।
सभा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने की अपील की। मंच संचालन इकाई सचिव अमित परनाला ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।