{"_id":"6aae99719f4bbdf7a10e86ff","slug":"nikmar-college-student-vikhyat-drowned-during-the-ganesh-visarjan-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127339-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश विसर्जन के दौरान निकमार कॉलेज के छात्र विख्यात की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश विसर्जन के दौरान निकमार कॉलेज के छात्र विख्यात की डूबने से मौत
Sat, 19 Sep 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 72: मृतक छात्र विख्यात शर्मा।
मनोज कौशिक
बादली। गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। दूल्हेड़ा गांव स्थित निकमार कॉलेज के छात्र विख्यात शर्मा की एनसीआर माइनर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय हुई, जिससे उत्सव का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।
कॉलेज परिसर में बनाए गए विसर्जन स्थल पर प्रतिमा खंडित होने का अंदेशा था। इसके बाद नौ छात्र-छात्राएं प्रतिमा विसर्जित करने एनसीआर माइनर की ओर गए। इनमें पांच छात्र और चार छात्राएं शामिल थीं। माइनर में प्रतिमा विसर्जन के लिए छह दोस्त पानी में उतरे। इसी दौरान चार छात्र पानी में डूबने लगे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत रस्सी डालकर तीन छात्रों को बाहर निकाला।
हालांकि, विख्यात शर्मा को नहीं बचाया जा सका और वह गहरे पानी में ओझल हो गए। विख्यात के दोस्तों ने बताया कि उसे तैरना आता था, लेकिन माइनर का तेज बहाव और गहराई अधिक थी। हादसे से पहले छात्रा शिवांगी ने दोस्तों का वीडियो बनाया था, जिसमें विख्यात भी उत्साहित दिख रहे थे। यह खुशी का पल कुछ ही देर में दुखद याद में बदल गया।
विज्ञापन
छात्र आशीष जोशी ने बताया कि कॉलेज में हर वर्ष गणेश विसर्जन कार्यक्रम होता है। परिसर के विसर्जन स्थल पर खंडित होने की स्थिति देखकर छात्रों ने एनसीआर माइनर जाने का फैसला किया। लखनऊ के छात्र आकिफ खान भी विसर्जन के दौरान पानी में डूब गए थे। काफी देर तक हाथ-पैर चलाने के बाद उन्हें एक रस्सी मिली। रस्सी पकड़कर वह बाहर निकल आए। बाहर आने पर उनकी नाक और मुंह से खून भी निकला था।
दोस्त शिवदर्शी मिश्रा के अनुसार, विख्यात शर्मा पढ़ाई में बहुत होनहार थे। उन्होंने पिछले वर्ष कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया था। वह प्रोजेक्ट मैनेजर कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। परिवार में वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी एक बहन भी है। एसीपी प्रदीप खत्री ने गणेश विसर्जन के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विसर्जन से पहले पानी की गहराई और बहाव की स्थिति की जांच करनी चाहिए।