{"_id":"6af59191ea4b30e5500e80b5","slug":"video-no-cctv-footage-from-the-site-was-found-during-the-investigation-into-the-jain-plant-accident-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैन प्लांट हादसे की जांच में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन प्लांट हादसे की जांच में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत के बाद प्रशासन ने जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग और पुलिस को हादसे के वास्तविक कारणों और श्रमिकों की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान एक अहम लापरवाही सामने आई है। प्लांट की सीसीटीवी फुटेज तो उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां की फुटेज नहीं मिल पाई है।
एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जैन हॉट मिक्स प्लांट की सीसीटीवी फुटेज ली गई है, लेकिन इसमें हादसे वाले स्थान की फुटेज शामिल नहीं है। प्लांट में दो चिमनियां संचालित थीं और हादसा छोटी चिमनी के पास हुआ था, जबकि उपलब्ध करवाई गई फुटेज बड़े प्लांट की है। ऐसे में हादसे के वास्तविक घटनाक्रम का पता लगाने के लिए घटनास्थल की फुटेज मिलना जरूरी है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दोबारा निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नहीं, बल्कि हादसे के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए।
गौरतलब है कि 7 नवंबर की रात जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें नवीन और नीतीश की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा श्रमिक नाबालिग है और उसका एम्स में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद श्रम विभाग को जांच में भी गंभीर खामियां सामने आई थीं। श्रम विभाग के इंस्पेक्टर बलराज लांबा के अनुसार, विभाग की टीम के बार बार प्लांट का निरीक्षण करने पर मालिक और कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा किसी भी श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं मिला।
एसडीएम ने तीनों विभागों को अपने-अपने स्तर पर जांच कर हादसे के कारणों, श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजाम और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच में सीसीटीवी फुटेज, श्रमिकों के पंजीकरण और प्लांट में सुरक्षा मानकों की स्थिति अहम कड़ी साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।