{"_id":"6888df295f9e4139340dd0d2","slug":"video-himanshu-was-the-winner-in-400-and-800-meter-race-in-under-19-in-salhawas-of-jhajjar-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के साल्हावास में अंडर-19 में 400 व 800 मीटर दौड़ में हिमांशु रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के साल्हावास में अंडर-19 में 400 व 800 मीटर दौड़ में हिमांशु रहा अव्वल
क्षेत्र के गांव खानपुर कलां स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेलों का आयोजन शुरू हुआ।
पहले दिन लड़कों के लिए तीन वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बुधवार को लड़कियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि सुरेश पाल प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल, विजय कुमार प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से बुद्धि का विकास होता है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को किसी ने किसी खेल में भाग लेना चाहिए।
यह खेल प्रतियोगिता अंडर-14 , अंडर-17, अंडर-19 तीन आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। पहले दिन लड़कों के लिए खेल मुकाबले हुए, जिसमें अंडर-19, 800 मीटर हिमांशु प्रथम, कार्तिक दूसरे, अंडर-17 हितेश प्रथम, कार्तिक दूसरे, 600 मीटर अंडर 14 में गौरव प्रथम, गगन दूसरे, अंडर-19, 100 मीटर में हेमंत प्रथम, मोहित दूसरे, अंडर 17 श्याम प्रथम, अभिमन्यु दूसरे, अंडर 14 में विपुल प्रथम, विक्रांत दूसरे, अंडर-19 गोला फेंक में दीपांशु प्रथम, हर्ष दूसरे, अंडर 17 में हर्ष प्रथम, मयंक दूसरे ,अंडर 14 में रोहित प्रथम, हर्षित दूसरे, ऊंची कूद में अंडर 17 में नमन प्रथम, यश दूसरे ,अंडर 14 में वुशु प्रथम, वीर दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, बिंटू, मनोज कुमार, विजय कुमार, धर्मवीर सिंह, जयभगवान, विनोद शर्मा, रामवीर, सुरेश कुमार, जय सिंह, सुनीता देवी, पूनम, रामअवतार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।