{"_id":"6a94201af22d1bbc0304abca","slug":"video-garbage-piles-up-on-bahadurgarh-streets-after-raksha-bandhan-600-tonnes-of-waste-accumulated-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ रक्षाबंधन के बाद सड़कों पर बढ़ा कूड़े का ढेर, बहादुरगढ़ में 600 टन कचरा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ रक्षाबंधन के बाद सड़कों पर बढ़ा कूड़े का ढेर, बहादुरगढ़ में 600 टन कचरा जमा
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 25वें दिन भी जारी रही। रक्षाबंधन के बाद घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे की मात्रा बढ़ने से शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर करीब 600 टन कूड़ा एकत्रित हो गया है। सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सफाई कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के तहत बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारी भी धरने पर बैठे हैं। हड़ताल पर बैठे कच्चे पे-रोल सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेका कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इन मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
कर्मचारियों के अनुसार 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को कई बार आगे बढ़ाया गया। सरकार की ओर से बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने के कारण हड़ताल को लगातार बढ़ाया गया है।
धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इकाई सदस्य इंद्रमल, जय भगवान और सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नंदराम दरोगा और कुलदीप दरोगा मौजूद रहे।
इसके अलावा सफाई कर्मचारी भीम सिंह, बिट्टू, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, ऊषा और अनीता सहित पे-रोल के सभी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया।
नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत अनिल, मोनू, विजय, सचिन, सागर, अजय, संदीप, कुलदीप, अनिल, सन्नी, प्रवीण, पवन, रणजीत, प्रहलाद, जयभगवान, करण, सूरजमल, दीपू और सुमेर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।