{"_id":"6aaf92376ab13aa73a0248ae","slug":"video-foundation-stone-laid-for-the-reconstruction-of-the-dada-sarang-dev-temple-in-badli-dr-arvind-sharma-contributes-rs51-lakh-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण की रखी नींव, डॉ. अरविंद शर्मा ने दिए 51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण की रखी नींव, डॉ. अरविंद शर्मा ने दिए 51 लाख
गांव बादली स्थित दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की रविवार को विधिवत नींव रखी गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंदिर की नींव रखी। इस अवसर पर विशाल भंडारे और मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक कुलदीप वत्स सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी निजी कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर पुनर्निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि दादा सारंग देव मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाला क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति बधाई का पात्र है। उन्होंने दादा सारंग देव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से मंदिर का भव्य निर्माण होगा।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत को आम छात्र और संगठन की नीतियों की जीत बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।