Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Illegal kilns in Badli's Gubhana village have started spewing smoke again; villagers allege that operations resumed following earlier action.
{"_id":"6aaf99c397b916014c0f6353","slug":"video-illegal-kilns-in-badlis-gubhana-village-have-started-spewing-smoke-again-villagers-allege-that-operations-resumed-following-earlier-action-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के गांव गुभाना में फिर धुआं उगलने लगीं अवैध भट्ठियां, ग्रामीणों का आरोप- कार्रवाई के बाद दोबारा शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के गांव गुभाना में फिर धुआं उगलने लगीं अवैध भट्ठियां, ग्रामीणों का आरोप- कार्रवाई के बाद दोबारा शुरू हुआ संचालन
एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन गुभाना गांव में अवैध रूप से चल रही भट्ठियों का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 20 से 25 भट्ठियां संचालित हो रही हैं, जिनसे निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है।
गांव निवासी दीपक और मनजीत ने बताया कि करीब दो माह पहले प्रदूषण बोर्ड को शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए एक भट्ठी को तोड़ा गया था, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा इसका संचालन शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कई स्थानों पर भट्ठियां फिर से चल रही हैं।
दीपक ने बताया कि भट्ठियों से निकलने वाले धुएं के कारण सुबह के समय गांव और आसपास के खेतों में धुआं छाया रहता है। किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर प्रदूषण फैलाने वाली भट्ठियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।