{"_id":"6873b393397fb1adec0f058a","slug":"video-district-level-penchak-silat-competition-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सातवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सातवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन
गांव रईया के ब्राइट कॅरिअर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में अनेक खिलाड़ियाें में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इसमें जिला सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र दीक्षित व पेंचिक सिलात संघ के महासचिव रमेश खन्ना ने शिरकत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में भाग लेने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से बहु, ऊंटलोदा, खोरड़ा, दुजाना, भदानी, नंगला, जाहिदपुर, मारोत, लाडपुर, बादली, बहादुरगढ़, जहांगीरपुर, मुंडाहेड़ा व झज्जर के युवा खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी शामिल रही। इस अवसर पर मंजू रानी, पूनम, आशीष, सुखमेंद्र गुलिया, सनम खन्ना व निशा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।