फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Relief from waterlogging on Diggi Wala Road; pipeline being laid for rainwater drainage.

बहादुरगढ़: डिग्गी वाले रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन

Mon, 31 Aug 2026 05:49 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:49 PM IST
Bahadurgarh: Relief from waterlogging on Diggi Wala Road; pipeline being laid for rainwater drainage.
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर तीन में डिग्गी वाले रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद की ओर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पाइप लाइन बिछने के बाद यहां जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति और मौके पर इस्तेमाल की जा रही सामग्री का जायजा लिया। चेयरपर्सन ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से भी कार्य की नियमित निगरानी करने को कहा। सरोज राठी ने बताया कि डिग्गी वाले रोड पर बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती थी। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। अब पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद बरसाती पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी और लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद डिग्गी वाले रोड को सीसी सड़क के रूप में बनाया जाएगा। इससे सड़क की स्थिति में सुधार होगा और लाइनपार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, रमेश राठी, जेई आशीष यादव, दीपक ठेकेदार, संदीप रंगा, सतीश कुमार, सुमित बराही सहित वार्ड के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या के रुदौली में मौसमी बीमारियों ने सीएचसी में बढ़ाई मरीजों की भीड़

31 Aug 2026

अयोध्या में अंकित बालियान एनकाउंटर पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उठाए सवाल

31 Aug 2026

बहराइच में अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

31 Aug 2026

टोहाना: बिजली कर्मचारियों का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप

31 Aug 2026

शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई

31 Aug 2026
विज्ञापन

शिमला: जल संरक्षण को लेकर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों ने ली शपथ

31 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी के शामली में पुलिस एनकाउंटर में दोनों शूटर ढेर, एक आरोपी सोनीपत जिले का था रहने वाला

31 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

31 Aug 2026

दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग, लखनऊ के इको गार्डन में धरना

31 Aug 2026

कानपुर: दो साल में उखड़ने लगा पनकी पावर हाउस रेलवे पुल, जॉइंट से बाहर निकली सरिया

31 Aug 2026

लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में जोरों पर कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों के बीच नारेबाजी

सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

31 Aug 2026

लखनऊ में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला

31 Aug 2026

लोधा के करसुआ रोड पर नाले में मिला शव और बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: आयकर कर्मी उतने ही महत्वपूर्ण जितने देश के सैनिक : अपर्णा करन

31 Aug 2026

कानपुर: मंधना के दो इंटर कॉलेजों के सामने कई टन कूड़ा, छात्र-राहगीर परेशान

31 Aug 2026

फरीदाबाद में जलभराव बना मुसीबत: बारिश के पानी से सर्विस रोड पर जाम, वाहन चालक परेशान

31 Aug 2026

अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज में कॉलेज गेट पर भागते भागते पहुंचे विद्यार्थी

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले

बिलासपुर: श्री नयना देवी जी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

31 Aug 2026

कुल्लू: डायना सौर झील में 20 भादो को स्नान पर प्रतिबंध, देव आदेश के बाद लोगों से न जाने की अपील

31 Aug 2026

कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित

31 Aug 2026

सेक्टर 45 के देव समाज कॉलेज में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए वोटिंग

शहडोल: उफनती कसेड़ नदी में युवक की स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर पुल पार किया, प्रशासन की अपील भी बेअसर

31 Aug 2026

लाॅ विभाग में धरने पर बैठे विद्यार्थी, दी चेतावनी

हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

31 Aug 2026

सावधान! 'धीमा जहर': फरीदाबाद में नकली पनीर से भरी बोलेरो पकड़ी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोका; मचा हड़कंप

31 Aug 2026

पीयू के लाॅ विभाग में एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा, दरवाजा खोलकर अंदर घुसे छात्र

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed