{"_id":"6a9565d0094463d02901551c","slug":"video-bahadurgarh-bar-association-elections-four-candidates-filed-nominations-on-the-first-day-voting-to-be-held-on-september-11-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान, 905 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान, 905 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनावी प्रक्रिया के पहले दिन छह में से चार पदों के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर तक जारी रहेगी। चुनाव को लेकर बार परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
पहले दिन प्रधान पद के लिए विक्रम छिल्लर, उपप्रधान पद के लिए अनीता यादव, सचिव पद के लिए अमित छिकारा और सहसचिव पद के लिए ममता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इनमें दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 2 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अथवा बार रूम में जमा किए जाएंगे। 3 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
निर्वाचन अधिकारियों राजकुमार छिल्लर और सुरेंद्र लोहचब ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 905 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।