{"_id":"6abbafd2335283ae3501e384","slug":"video-crackdown-on-10-year-old-diesel-and-15-year-old-petrol-vehicles-in-jhajjar-670-vehicles-impounded-in-4-months-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा, 4 माह में 670 वाहन इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा, 4 माह में 670 वाहन इंपाउंड
झज्जर। एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा कर उनको इंपाउंड करने की प्रक्रिया जारी है।
झज्जर जिला भी एनसीआर क्षेत्र में आता है, जिसके चलते यहां पर भी 10 व 15 साल पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों पर कार्रवाई कर इंपाउंड किया जा रहा है। जिले में पिछले चार माह के दौरान 670 वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है। इंपाउंड किए गए वाहनों की संख्या भी इतनी ज्यादा है कि झज्जर में पूरा ट्रैफिक थाना भर चुका है और अब महिला थाने में इंपाउंड वाहनों को रखा जा रहा है। जिले में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल इंपाउंड किए गए हैं, जिनकी संख्या लगभग 258 के आसपास है। इसके अलावा आटो, कार, कैंटर भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और ज्यादा बढे़गी। फिलहाल इंपाउंड वाहनों को केवल कोर्ट के जरिये ही छुड़वाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इनकी फाइल जमा नहीं हो रही हैं। इसके अलावा वाहन मालिक वाहन कोर्ट में स्क्रैप करने का एफीडेविट देकर भी वाहन जुर्माना देकर छुड़वा सकता है। उसके बाद स्क्रैप करने वाले को वाहन सौंपा जाएगा। फिलहाल आरटीए झज्जर की तरफ से 192 कमर्शियल वाहनों को इंपाउंड किया है। इसके अलावा झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने 280 और बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 190 वाहनों को इंपाउंड किया है।
वर्जन
10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों को इंपाउंड किया जा रहा है। यह एनसीआर क्षेत्र में नहीं चलाए जा सकते। शहर में ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।