{"_id":"6aba4ab31743580a370958c8","slug":"video-bahadurgarh-statues-of-rajguru-and-sukhdev-unveiled-huge-turnout-at-medical-check-up-camp-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: राजगुरु-सुखदेव की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण, जांच शिविर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: राजगुरु-सुखदेव की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण, जांच शिविर में उमड़ी भीड़
बहादुरगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को भगत सिंह मैत्री संस्था की ओर से बालौर रोड स्थित भगत सिंह पार्क में शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में हवन का आयोजन भी हुआ। इसके साथ ही ब्रह्मशक्ति अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, कांग्रेस से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की धर्मपत्नी शबनम जून और ब्रह्मशक्ति अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मनीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर शहरवासियों के लिए मंगल कामना की और शहीदों के बताएं मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की।
इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित होने से युवाओं को उनके संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रयास की सराहना की।
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून की धर्मपत्नी शबनम जून ने कहा कि शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचारों और त्याग को केवल जयंती या विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से परिचित करवाना जरूरी है। उन्होंने भगत सिंह मैत्री संस्था की ओर से किए गए आयोजन को सराहनीय पहल बताया।
ब्रह्मशक्ति अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि शहीदों को नमन करने के साथ जनसेवा का कार्य करना भी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। इसी उद्देश्य से अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच उपलब्ध करवाना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
सेक्टर-6 निवासी एवं आर्मी परिवार से संबंध रखने वाले जयपाल सांगवान ने कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर हवन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तीन साल पहले शहीद भगत सिंह की समाधि स्थल हुसैनीवाला से पवित्र मिट्टी लाकर इन तीनों शहीदों की प्रतिमाओं की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थल पर हुसैनीवाला की मिट्टी के अंश भी शामिल हैं, जिससे यह स्थल शहीदों की पावन स्मृति से जुड़ गया है।
कार्यक्रम के दौरान हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भगत सिंह मैत्री संस्था के पदाधिकारी, नगर परिषद पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।