फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Dussehra to be celebrated today; events to be held at various locations across the city

बहादुरगढ़: आज मनाया जाएगा दशहरा, शहर में जगह-जगह होंगे कार्यक्रम

Mon, 19 Oct 2026 06:29 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:29 PM IST
Bahadurgarh: Dussehra to be celebrated today; events to be held at various locations across the city
बहादुरगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में पुराना कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को दिनभर तैयारियां चली। बाजारों में भी दशहरे की रौनक रही। परोपकारी सभा की ओर से शहर के पुराना कोर्ट परिसर में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है। पुतले दिल्ली में बनवाए जाते हैं। इस बार 51 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले मंगलवार सुबह यहां आएंगे। वहीं, निजामपुर रोड पर श्री हरि सेवा समिति परनाला-हसनपुर की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यहां पर 31 फुट के रावण के कुनबों के पुतलों का दहन होगा। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों की ओर से पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक पुतले बेचने वालों के पास भी लोग पहुंच रहे हैं। कई लोग घरों और आसपास के आयोजनों के लिए छोटे पुतले खरीद रहे हैं। बच्चों में भी दशहरे को लेकर खास उत्साह है। बाजारों में पर्व से जुड़ी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। पुतले बनाने का काम करने वाले राजू ने बताया कि वे पहली बार बहादुरगढ़ में इस तरह के पुतले बना रहे हैं। इससे पहले वे नांगलोई, नजफगढ़ में काम करते थे। पुतले की कीमत 500 से 800 रुपये है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुल 40 पुतले बनाए हैं। इनमें से काफी बिक चुके हैं। मेन बाजार से निकलेगी शोभायात्रा परोपकारी सभा के अध्यक्ष जगदीश एलाबादी ने बताया कि दशहरा पर्व पर दोपहर करीब ढाई बजे शहर के मेन बाजार से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मांडोठी बाजार और झज्जर रोड से होते हुए पुराना कोर्ट परिसर में आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व से पहले रामकथा का आयोजन किया जाता है। इसके बाद राम बरात को लेकर शहर में दो हजार घरों में लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाता है। झांकियों के साथ शाम के समय रावण दहन होगा। शहरवासी उत्साह के साथ पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं। -फोटो 90 : दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक बनाए गए रावण के कुनबे के पुतले। संवाद -फोटो 91 : पुराना कोर्ट परिसर में दशहरा पर्व को लेकर की जा रही तैयारियां। संवाद -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: नाहन में बारिश से गल रहा रावण का पुतला, खुले मैदान में काम करने को मजबूर कारीगर

19 Oct 2026

कोलकाता हादसे के बाद वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष नजर; VIDEO

19 Oct 2026

रोजगार और सुविधाओं के आश्वासन पूरे नहीं होने का आरोप, चंबा में परियोजना प्रभावितों का अनशन

19 Oct 2026

बिजली बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों की पदोन्नति पर उठे सवाल, दिलीप सिंह ने लगाए अनदेखी के आरोप

VIDEO: विजयदशमी पर आरएसएस ने नगर में निकाला पथ संचलन व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत।

19 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: करहल और किशनी किंग्स ने जीते मैच।

19 Oct 2026

VIDEO: रमेश बाबा महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया, श्रद्धांजलि सभा में संतों, नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन।

19 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: फुलारागांव में रामलीला का सातवां दिन, कलाकारों ने लंका दहन की लीला का किया जीवंत अभिनय

19 Oct 2026

मेरठ: इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले, गुरु तेग बहादुर और ट्रांसलम स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बल्लेबाजी-गेंदबाजी से किया प्रभावित

19 Oct 2026

मेरठ: भैंसाली मैदान की छावनी रामलीला में रावण से युद्ध की तैयारी का मंचन, कलाकारों ने जीवंत किया रामायण का प्रसंग

19 Oct 2026

मेरठ: सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में रामलीला मंचन, कलाकारों ने जीवंत किए रामायण के प्रसंग

19 Oct 2026

मेरठ: रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा औघड़नाथ मंदिर में कन्या पूजन, सदर के काली मंदिर में किए दर्शन

19 Oct 2026

मेरठ: लोहिया नगर से हटाई सोहराब गेट डिपो की बसें, मेरठ डिपो में खड़ी की जा रहीं रोडवेज बसें, एक महीने से धरना जारी

19 Oct 2026

शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, 12 घायल

19 Oct 2026

केदारनाथ थीम पर बने भव्य पंडाल में विराजमान हुईं मां दुर्गा, VIDEO

19 Oct 2026

सोनभद्र में नवरात्र पर 25 वाहनों का चालान, वसूला जुर्माना; VIDEO

19 Oct 2026

बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक, VIDEO

19 Oct 2026

सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बैठक, VIDEO

19 Oct 2026

बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, VIDEO

19 Oct 2026

एयर शो को लेकर डीआईजी ने पीडीडीयू जंक्शन और पार्किंग स्थलों का लिया जायजा; VIDEO

19 Oct 2026

10 नवंबर को मनेगा श्री चित्रगुप्त पूजन का वार्षिक समारोह; VIDEO

19 Oct 2026

एसपी ने सैदपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, दिया निर्देश; VIDEO

19 Oct 2026

इनोवा से 600 किलो से अधिक मांस बरामद, एक गिरफ्तार; VIDEO

19 Oct 2026

तीन जगह सेंधमारी कर किराना दुकान से उड़ाए नकदी व सामान; VIDEO

19 Oct 2026

मां सिद्धिदात्री का हुआ श्रृंगार, भजन-कीर्तन से गूंजा दरबार; VIDEO

19 Oct 2026

महाअष्टमी पर पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन कर निहाल हुए भक्त; VIDEO

19 Oct 2026

अनियंत्रित कार पंचायत भवन से टकराई, ड्राइविंग सीख रहा युवक घायल; VIDEO

19 Oct 2026

श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना, VIDEO

19 Oct 2026

गाजीपुर में डीएम और एसपी ने किया भ्रमण, VIDEO

19 Oct 2026

एयर शो को लेकर आसमान में उड़े विमान, करतब देख बनारसी भी हैरान; VIDEO

19 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed