{"_id":"6ad61436e7a0d31e7b03498b","slug":"video-bahadurgarh-dussehra-to-be-celebrated-today-events-to-be-held-at-various-locations-across-the-city-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: आज मनाया जाएगा दशहरा, शहर में जगह-जगह होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: आज मनाया जाएगा दशहरा, शहर में जगह-जगह होंगे कार्यक्रम
बहादुरगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में पुराना कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को दिनभर तैयारियां चली। बाजारों में भी दशहरे की रौनक रही।
परोपकारी सभा की ओर से शहर के पुराना कोर्ट परिसर में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है। पुतले दिल्ली में बनवाए जाते हैं। इस बार 51 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले मंगलवार सुबह यहां आएंगे। वहीं, निजामपुर रोड पर श्री हरि सेवा समिति परनाला-हसनपुर की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यहां पर 31 फुट के रावण के कुनबों के पुतलों का दहन होगा। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों की ओर से पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक पुतले बेचने वालों के पास भी लोग पहुंच रहे हैं। कई लोग घरों और आसपास के आयोजनों के लिए छोटे पुतले खरीद रहे हैं। बच्चों में भी दशहरे को लेकर खास उत्साह है। बाजारों में पर्व से जुड़ी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। पुतले बनाने का काम करने वाले राजू ने बताया कि वे पहली बार बहादुरगढ़ में इस तरह के पुतले बना रहे हैं। इससे पहले वे नांगलोई, नजफगढ़ में काम करते थे। पुतले की कीमत 500 से 800 रुपये है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुल 40 पुतले बनाए हैं। इनमें से काफी बिक चुके हैं।
मेन बाजार से निकलेगी शोभायात्रा
परोपकारी सभा के अध्यक्ष जगदीश एलाबादी ने बताया कि दशहरा पर्व पर दोपहर करीब ढाई बजे शहर के मेन बाजार से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मांडोठी बाजार और झज्जर रोड से होते हुए पुराना कोर्ट परिसर में आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व से पहले रामकथा का आयोजन किया जाता है। इसके बाद राम बरात को लेकर शहर में दो हजार घरों में लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाता है। झांकियों के साथ शाम के समय रावण दहन होगा। शहरवासी उत्साह के साथ पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
-फोटो 90 : दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक बनाए गए रावण के कुनबे के पुतले। संवाद
-फोटो 91 : पुराना कोर्ट परिसर में दशहरा पर्व को लेकर की जा रही तैयारियां। संवाद
-------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।