{"_id":"6aa29e23b36013c222025217","slug":"shooter-disha-dhankhar-won-the-gold-medal-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127058-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निशानेबाज दिशा धनखड़ ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निशानेबाज दिशा धनखड़ ने स्वर्ण पदक जीता
Thu, 10 Sep 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में अभिनव शूटिंग अकादमी बहादुरगढ़ की निशानेबाज दिशा धनखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। आयोजन 3 से 8 सितंबर तक त्रिशूल शूटिंग अकादमी देहरादून में हुआ।
वहीं अकादमी की ही निशानेबाज भूमिका जैन ने भोपाल में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
दिशा धनखड़ ने 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल की जूनियर कैटेगरी में 600 में से 574 अंक हासिल कर 45 महिला खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दिशा समसपुर माजरा गांव की रहने वाली हैं और करीब छह वर्षों से अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
दिशा के पिता फूलचंद धनखड़ ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला अभिनव शूटिंग अकादमी में कराया था। दिशा ने इस उपलब्धि के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत और अकादमी के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
अभिनव शूटिंग अकादमी के कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि अकादमी में नए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता निशानेबाजों के साथ अभ्यास करने का अवसर मिलता है। इससे खिलाड़ियों को अनुभवी निशानेबाजों से सीखने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।