फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women showcased their skills in the nutritious meal competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पौष्टिक थाली प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Thu, 10 Sep 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 10 Sep 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Women showcased their skills in the nutritious meal competition.
फोटो कैप्शन 72: केंद्र में पौष्टिक थाली प्रतियोगिता के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर व महिलाएं विभिन्न
बादली। बूपनियां आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत पौष्टिक प्लेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और गांव की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बाजरा, रागी, चना सहित स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों से विभिन्न व्यंजन तैयार कर आकर्षक तरीके से थाली में सजाए।
विज्ञापन

महिलाओं ने बाजरे की खिचड़ी, रागी के लड्डू और बाजरे का मीठा चूरमा सहित कई व्यंजन प्रस्तुत किए। इस दौरान मोटे अनाजों को नियमित भोजन में शामिल करने और संतुलित आहार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने व्यंजनों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शकुंतला देवी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पौष्टिक एवं पारंपरिक भोजन के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मीनू लोहचब, सीमा, दीपिका, मीना, सरला, सरोज, रवीना, संतोष सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed