{"_id":"6aec5a7ddc717b225b0627b9","slug":"video-52-digital-certificates-were-generated-at-a-camp-organized-for-retired-employees-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए आयोजित कैंप में 52 डिजिटल सर्टिफिकेट बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए आयोजित कैंप में 52 डिजिटल सर्टिफिकेट बनाए
झज्जर।
सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान रमेश जाखड़ ने की जबकि संचालन महासचिव राजबीर राहड़ ने किया। बैठक में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और खजाना संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु खजाना अधिकारी इंद्रजीत, सुप्रीटेंडेंट रमेश कुमार, पेंशन डीलिंग दीपक कुमार, जगदीश अहलावत ने ट्रेजरी संबंधित जानकारियां विस्तार से रखीं।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, 12 दिसंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली रैली, 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत पेंशन में क्रमिक वृद्धि, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी लाभ, कैशलेस मेडिकल सुविधा, हर विभाग में पेंशनर्स के लिए अलग खिड़की (सिंगल विंडो) सुविधा सहित अनेक मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ ने निर्णय लिया कि जो सेवानिवृत्त साथी बीमार व असहाय होने के कारण कैंप तक आने में असमर्थ हैं, उनके जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा घर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता उनके घर तक जाने को तैयार रहेंगे। कैंप में 65 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट दर्ज किए गए। बैठक में 12 दिसंबर की रैली की कामयाबी के लिए सघन अभियान चलाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर राजबीर राहड़, दिलबाग सिंह दलाल, बलबीर सिंह पंघाल, बलबीर सिंह यादव, दिलीप रावत, विष्णु जांगड़ा, जयपाल गुढ़ा, रामेश्वर बिरधाना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।