फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Workshop for agriculture officials in Hisar; 21 recommendations regarding Rabi crops approved.

हिसार में कृषि अधिकारियों की कार्यशाला, रबी फसलों को लेकर 21 सिफारिशें स्वीकृत

Thu, 10 Sep 2026 05:38 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:38 PM IST
Workshop for agriculture officials in Hisar; 21 recommendations regarding Rabi crops approved.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि अधिकारी कार्यशाला रबी-2026 के समापर पर अलग-अलग फसलों के लिए 21 सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के रबी की समग्र सिफारिशों से मक्का के संकर किस्म एचएचएम 2, एचएम 5, एचएम 10 और एचएम 11 को हरियाणा राज्य के लिए तथा राया की वरूणा एवं आरबी 50 किस्म को भी हटाया जाएगा। सिंचित अवस्था में राया की बुवाई कतारों में 45 सेंटीमीटर के फासले पर करने की सिफारिश की गई है। एचएयू के बेसिक साइंस कॉलेज के सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर वीरवार को एचएयू कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने ऑनलाइन तरीके से कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारी- कृषि वैज्ञानिक वे स्वीकृत सिफारिशों को किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि किसान अपने उत्पादन के साथ-साथ आय में भी बढ़ोतरी कर सकें। कृषि विभाग के अधिकारियों से जिन समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा उनके समाधान को लेकर बनाई जाने वाली योजनाओं से कार्यशाला का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारी सीधे तौर पर किसानों से फीडबैक लें। भविष्य में इस फीडबैक तंत्र को डिजीटल माध्यम से और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि कार्यशाला में दो दिन छह सत्र आयोजित किए गए। जिनमें रबी फसलें गेहूं एवं जौ, गन्ना-मक्का, दलहनी एवं चारा फसलें, तिलहन तथा एग्रोफोरेस्ट्री व शुष्क खेती पर यह सत्र आयोजित किए गए। समापन सत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ रामप्रताप सिहाग ने बताया कि इस कार्यशाला में आने वाली नई सिफारिशों को किसानों तक जल्दी से जल्दी पहुंचाया जाएगा । -------------------- इन सिफारिशों को मिली मंजूरी हकृवि की सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म आरएचएच 2101 को जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तरी राजस्थान में सिंचित एरिया के लिए अनुमोदित किया है। यह किस्म 135-142 दिनों में पककर तैयार होती है तथा प्रति एकड़ 11.5 से 12.0 क्विंटल तक उपज देती है। सीओएच 179 गन्ने की मध्यम-पछेती पकने वाली किस्म को अनुमोदित किया है। इसमें खांड अंश 18.50 प्रतिशत है। यह बसंतकालीन बुवाई के लिए उपयुक्त है, इसकी मोढ़ी अच्छी होती है तथा यह न गिरने वाली किस्म है। इसकी औसत पैदावार 450 क्विंटल प्रति एकड़ है। यह लाल सडऩ एवं अन्य प्रमुख रोगों के प्रति मध्यम प्रतिरोधी तथा प्रमुख कीटों के प्रति कम संवेदनशील है। ‘हरियाणा के भूजल गुणवत्ता मानचित्र’ के संशोधन एवं अद्यतनीकरण की सिफारिश की गई है, जिसमें हरियाणा में भूमिगत खारे जल के सही उपयोग एवं प्रबंधन को शामिल किया गया है। गेहूं की फसल में 6-7 डेसी सीमन प्रति मीटर विद्युत चालकता वाले लवणीय सिंचाई जल की स्थिति में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन लाभदायक है। इसके लिए सबसे पहले बीज को 100 मिलीलीटर एचएयू बायोमिक्स प्रति 10 किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें तथा प्रति एकड़ 4 टन गोबर की खाद और 75 प्रतिशत अनुशंसित उर्वरक मात्रा डालें। इससे अनुशंसित उर्वरक मात्रा के बराबर पैदावार प्राप्त होती है और मिट्टी की उर्वरता भी बेहतर होती है। सरसों में फॉस्फोरस की पूर्ति के लिए डीएपी का प्रयोग करने की स्थिति में 2 कट्टे (100 किलोग्राम) जिप्सम प्रति एकड़ की वर्तमान सिफारिश के विकल्प के रूप में 12 किलोग्राम बेंटोनाइट सल्फर प्रति एकड़ बुवाई से पूर्व प्रयोग करने की सिफारिश की गई है। चारा फसल जई की अधिक पैदावार हेतु बीज को बुवाई से पहले प्रति एकड़ 150 मिली लीटर एचएयू एनपीके बायोफर्टिलाइजर से उपचारित करने की सिफारिश की गई है। गेहूँ के बीजों के टीकाकरण हेतु 10 किलोग्राम बीज के लिए 100 मिलीलीटर तरल बायोफर्टिलाइजर कंसोर्टियम एचएयू एजोटिका प्लस-ई का प्रयोग करने की सिफारिश की गई है। इसमें एंडोफाइट-प्स्यूडोमोनास एडब्ल्यू-5, एज़ोटोबैक्टर तथा पीएसबी शामिल हैं। बसंतकालीन गन्ने की फसल में 90 सेंटीमीटर कतार दूरी अपनाने की सिफारिश की गई है। इससे अधिक गन्ना उपज मिलेगी। इस परिस्थिति में बीज दर 30-35 क्विंटल प्रति एकड़ रहेगी। गन्ने की पौध फसल के लिए 75-25-25 किलोग्राम एनपीके प्रति एकड़ उर्वरक की मात्रा डालने की सिफारिश की गई है। सिंचित अवस्था में राया की बुवाई कतारों में 45 सेंटीमीटर के फासले पर करने की सिफारिश की गई है। राया एवं सरसों की फसल के लिए प्रति एकड़ एक किलोग्राम बीज की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आयुष इंटर्न चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

10 Sep 2026

हापुड़ में चले लात-घूंसे: लेनदेन का विवाद मारपीट तक पहुंचा, दो पक्षों में भिड़ंत; सामने आया वीडियो

10 Sep 2026

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शुरू

10 Sep 2026

कुल्लू: हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

10 Sep 2026

हमीरपुर: 22 दिन से भूख हड़ताल, फिर भी नहीं सुनी आवाज; आक्रोशित विद्यार्थी परिषद ने तकनीकी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन

रोहतक में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, भाजपा के दो पार्षदों ने दिया निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना

10 Sep 2026

नारनौल में स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के घर जीएसटी टीम जांच के लिए पहुंची

विज्ञापन

मंडी: एनएच ने दो बार छीना घर, अब तीसरी बार आशियाना बसाने को मुआवजे का इंतजार

10 Sep 2026

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने किया संबोधित

10 Sep 2026

अम्बेडकरनगर के टांडा में थिरुआ नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला

10 Sep 2026

बीकेटी बार एसोशिएसन के अध्यक्ष को गाली देने पर अधिवक्ता को पांच वर्ष के लिए बार से किया गया निष्काषित

10 Sep 2026

लखनऊ में फांसी से झूले युवक-युवती, पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

10 Sep 2026

लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशिलिटी यूनिट ओपीडी की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

10 Sep 2026

गुलजार सिंह सुसाइड मामले में परिवार ने मांगा इंसाफ

अंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

10 Sep 2026

अयोध्या में होम्योपैथिक इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन, ओपीडी बंद

10 Sep 2026

लखनऊ में अधिक शराब के नशे में घूम रही युवती को इटौंजा पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती

10 Sep 2026

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर लखनऊ में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

10 Sep 2026

रायबरेली में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

10 Sep 2026

रायबरेली में बिजली न होने से सर्वोदय विद्यालय के बच्चों ने किया रोड जाम

10 Sep 2026

ढाई साल बाद मंदिर की चोरी का रहस्य और गहरा: चांदी के मुकुट लौटे, 2 हजार रुपये और चोर का माफी वाला पत्र भी मिला

10 Sep 2026

लखनऊ के इटौंजा पहुंचे श्रद्धालु रोज 100 किमी साइकिल चलाकर 15 दिन में पहुंचेंगे वैष्णो देवी धाम

10 Sep 2026

तीन महीने बाद आखिरकार जिला शिमला को मिलेंगे नए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

10 Sep 2026

फरीदकोट में खेड़ा वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर समीक्षा बैठक,खिलाड़ियों से पंजीकरण का आहवान

कानपुर: बिल्हौर में नगर पालिका के सरकारी आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार

10 Sep 2026

कानपुर: पिता-बहनों की मौत की खबर से टूटी काजल, बार-बार ढहे हुए आशियाने को देखने पहुंची

10 Sep 2026

मसूदा हादसे में मचा हड़कंप, 2 श्रद्धालुओं की मौत और 32 घायल! देवनानी ने लिया जायजा

10 Sep 2026

मंडी के 30 गांवों में घर-घर पहुंचेगी टीम, 3 से 16 साल के बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन

10 Sep 2026

अजमेर: एक वार्ड, दो प्रत्याशी और दोनों के पति एएसआई... एक को छुट्टी, दूसरे के निलंबन पर गरमाई सियासत

10 Sep 2026

राजस्थान में बारिश की वापसी या मानसून की विदाई? कांस के फूलों ने बढ़ाया मौसम का सस्पेंस

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed