{"_id":"6ae1c457722bfd59f60bf738","slug":"several-died-after-two-trains-collide-south-of-madrid-spain-regional-official-says-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन: मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर, हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन: मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर, हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर
Wed, 28 Oct 2026 03:16 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:16 PM IST
सार
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद रेल यातायात रोक दिया गया और प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। आखिर कैसे हुआ यह हादसा? पढ़िए इस रिपोर्ट में
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटीवीई/वीडियो ग्रैब
विस्तार
स्पेन में मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन पर दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रेल ऑपरेटर एडिफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा उसी रेल लाइन पर नौ महीने पहले हुए एक अन्य हादसे के बाद हुआ है। उस हादसे में इसी रेल ऑपरेटर की हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।
जनवरी में हुए उस हादसे में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इसके बाद वह सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। यह हादसा कोर्डोबा प्रांत के आदामुज के पास हुआ था। इस घटना के बाद हाल के वर्षों में रेलवे के रखरखाव पर किए गए निवेश के स्तर को लेकर बहस शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
रेल ऑपरेटर एडिफ ने क्या कहा?
एडिफ ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनों की पीछे से टक्कर के बाद रेल यातायात रोक दिया गया है।
सुबह नौ बजे के बाद टकराईं ट्रेनें
कास्तिया ला मांचा क्षेत्र के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) के कुछ ही देर बाद रेनफे और इर्यो की ट्रेनें टकरा गईं। इस टक्कर के कारण इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण और घायलों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। प्रांतीय सरकार के एक सूत्र ने बताया कि इस टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू को हराने में जुटे गोलान: अरब दल को साथ आने के लिए बढ़ाया हाथ, कहा- डर और नस्लवाद से ऊपर उठें नेता
हादसे की तस्वीरों में क्या दिखा?
कास्तिया ला मांचा के क्षेत्रीय टेलीविजन चैनल की ओर से दिखाए गए वीडियो में एक ट्रेन पटरी से उतरी नजर आई। उसका कम से कम एक डिब्बा ऊंचे रेल ट्रैक पर था। ट्रैक के नीचे ढलान पर मुड़ी हुई धातु, टूटे पैनल और मलबा बिखरा हुआ दिखाई दिया। रेल ऑपरेटर एडिफ ने बताया कि यह हादसा मैड्रिड से सेविले जाने वाली रेल लाइन पर हुआ।
पास के उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने कैडेना एसईआर को बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने नगर परिषद से जरूरी सुविधाएं तैयार करने को कहा है। इनमें एक खेल हॉल भी शामिल है। यहां यात्रियों और घायलों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम रद्द, विपक्ष ने भी रोका चुनाव प्रचार
स्पेन सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के कार्यक्रम में दिनभर के सभी कार्यक्रम हटा दिए गए थे। वहीं, विपक्षी पीपुल्स पार्टी ने भी अपने सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री सांचेज ने एक्स पर लिखा, टोलेडो में हुए गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते और कास्तिया-ला मांचा के प्रमुख के संपर्क में लगातार हूं। आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल पर काम कर रही हैं। इस काम में प्रशासन तालमेल कर रहा है। हादसे के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन है।

Consternado ante el grave accidente de trenes en Toledo. Permanezco en constante contacto con el ministro de Transportes, @oscar_puente_, y con el presidente de Castilla-La Mancha, @garciapage. Los servicios de emergencia están trabajando sobre el terreno para atender a las personas afectadas y garantizar su seguridad, en coordinación con todas las administraciones implicadas. Mi cariño, solidaridad y apoyo a todas las víctimas y sus familias.
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) October 28, 2026