{"_id":"6935518d85591f32c80d4e3b","slug":"video-two-day-surbhi-art-festival-will-be-organized-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में जुटेंगे देशभर के सुप्रसिद्ध चित्रकार, दो दिवसीय सुरभि कला उत्सव का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में जुटेंगे देशभर के सुप्रसिद्ध चित्रकार, दो दिवसीय सुरभि कला उत्सव का होगा आयोजन
सुरभि कला संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सभागार में पहली बार 13 और 14 दिसंबर को कला उत्सव और राष्ट्रीय कला कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें आमंत्रित देशभर के प्रख्यात चित्रकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इन वरिष्ठ चित्रकारों को कला रतन, कला गौरव व कला गुरु सम्मान मिलेगा। आयोजकों ने रविवार को इस आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण किया।
मशहूर चित्रकार राजेश जांगड़ा इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। उन्होंने रविवार को प्रेसवार्ता कर उत्सव की जानकारी दी। उनका दावा है कि चित्रकारों का ऐसा महापर्व हरियाणा में पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ख्याति प्राप्त चित्रकार 13 दिसंबर को जीजेयू सभागार में कैनवास पर पेंटिंग बनाएंगे। इनकी प्रदर्शनी 14 दिसंबर को लगाई जाएगी। सभी दिग्गज कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
डॉ. गीता जांगड़ा ने बताया कि इस उत्सव में 17 से 24 वर्ष एवं 25 व उससे ऊपर के आयु वर्ग के विद्यार्थियों व चित्रकारों के लिए दो वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। दोनों श्रेणियों में विजेताओं को 11,000 रुपये, द्वितीय को 7,100 व तृतीय को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 3,100 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।