{"_id":"6acf25541e1334815008dc0f","slug":"video-the-market-committee-office-in-hisar-was-locked-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में मार्केट कमेटी के कार्यालय पर ताला लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खरीद में किसानों की कथित लूट, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक्री और किसान विरोधी शर्तों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी की । सभी जिलों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने कहा कि मंडियों में किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। धान और बाजरे की खरीद पर प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तें और पोर्टल की अनिवार्यता के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
राजली ने कहा कि धान का निर्धारित भाव 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके बावजूद किसानों को कम कीमत मिल रही है। फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है lसंगठनों ने चेतावनी दी कि सरकार ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।