{"_id":"6ae5e148babe82153a07f327","slug":"video-run-for-unity-organized-in-hansi-mla-vinod-bhayana-flags-off-the-unity-run-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, विधायक विनोद भयाना ने दिखाई एकता की दौड़ को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, विधायक विनोद भयाना ने दिखाई एकता की दौड़ को हरी झंडी
हांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज हांसी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत एकता यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना ने देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हुई। यहां से एकता यात्रा रवाना होकर शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरती हुई एसडी महाविद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में नारे लगाए और देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे रास्ते में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने और सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय करवाने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका।
विधायक विधायक ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ या यात्रा नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देने का माध्यम है। सरदार पटेल ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर भी है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित को सर्वोपरि रखें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा दें।
यात्रा में शामिल लोगों ने भी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। हांसी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।