फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways strike in Hisar 259 buses protest over non-payment of outstanding financial allowances

हिसार में रोडवेज की हड़ताल: लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने के विरोध, 259 बसों के पहिए थमे

Sat, 31 Oct 2026 08:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: Nivedita Updated Sat, 31 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अपने जायज वित्तीय अधिकारों के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। हड़ताल कर्मचारियों के लंबित भत्तों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Roadways strike in Hisar 259 buses protest over non-payment of outstanding financial allowances
हिसार में रोडवेज की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों ने हड़ताल कर बसों का संचालन बंद कर दिया है। शुक्रवार रात 3.30 बजे से हिसार डिपो की बसें बंद हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का रात्रि संचालन बंद कर दिया था। 31 अक्तूबर को पूरे डिपो में हड़ताल करते हुए 259 बसों को नहीं चलाने का एलान है। इनमें हिसार डिपो की 181 तथा हांसी डिपो की 78 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी नेताओं की रात पौने दस बजे तक एसडीएम ज्योति मित्तल, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। अधिकारियों के रोडवेज परिसर से निकलने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। बस अड्डा परिसर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रोडवेजकर्मियों की लंबित मांगों के संबंध में हड़ताल पर जाने से पहले यूनियन की शुक्रवार को तीन दौर की वार्ता हुई। पहले रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ बैठक हुई। दूसरी व तीसरी बार में एसडीएम ज्योति मित्तल के साथ कर्मचारी नेताओं की बैठक हुई। सांझा मोर्चा के राज्य पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा धरना 38वें दिन से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीरवार को भी डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। मांगों का समाधान न होने पर पदाधिकारियों ने आधे घंटे बाद ही बैठक का बहिष्कार कर दिया और बीच में ही बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे । समिति सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों को अपने जायज वित्तीय अधिकारों के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। हड़ताल कर्मचारियों के लंबित भत्तों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारी संदीप जैनावास ने कहा कि 31 अक्तूबर को हिसार डिपो की हड़ताल की कॉल है । इसके बाद 5 व 6 नवंबर को स्टेट कमेटी की हड़ताल की कॉल है। इस अवसर पर कर्मचारी नेता बजरंग लाखा, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अनूप श्योकंद, पवन कन्नोह, जोगेंद्र पंघाल, नरेंद्र खरड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed