Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
ruckus broke out between the team that arrived to remove encroachment and the traders at the new auto market in Hisar
{"_id":"6911fc12f869675bd20b2867","slug":"video-ruckus-broke-out-between-the-team-that-arrived-to-remove-encroachment-and-the-traders-at-the-new-auto-market-in-hisar-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार की नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और व्यापारी के बीच हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और व्यापारी के बीच हंगामा
नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम व मार्केट व्यापारी के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा हुआ। टीम ने व्यापारी द्वारा प्लॉट व दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने पर उसका कुछ सामान जब्त कर दिया। वहीं व्यापारी ने टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की शह पर मार्केट में जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है। इस अभियान के दौरान निगम की टीम ने मार्केट में कबाड़ के रूप में खड़ी कुछ गाड़ियों को जब्त कर लिया। निगम का यह अभियान 14 नवंबर तक लगातार चलेगा।
निगम को सोमवार सुबह से ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए महा अभियान चलाना था लेकिन निगम को दोपहर बाद पुलिस सहायता मिली। पुलिस सहायता मिलने के बाद दोपहर बाद करीब 2 दो बजे टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नई ऑटो मार्केट में पहुंची। टीम सबसे पहले एक खराब पड़े ट्रक को जब्त करने पहुंची। उसी समय ट्रक का मालिक वहां पहुंच गया। उसने टीम ने ट्रक को उठाने के लिए एक घंटे का समय मांगा। इस पर टीम ने उसे एक घंटे का समय दे दिया। इसके बाद टीम बीच रास्ते में रखी गई मिक्सर मशीन को उठाने पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से इसे उठाकर अपने कब्जे में ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।