{"_id":"68c28e6e9955f96c910971f1","slug":"video-protest-in-mla-residence-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर विधायक आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर विधायक आवास पर प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को हिसार विधायक सावित्री जिंदल के आवास पर ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका कर्मचारी नारेबाजी करते हुए विधायक आवास तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, मैन पावर व डोर टू डोर के ठेकों को समाप्त कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।
इससे पहले सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए रणबीर गंगवा के आवास पर पहुंचे। यहां मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संबंध में पूर्व मंत्री एवं हिसार विधायक सावित्री जिंदल के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग की कि पूर्व में संघ न सरकार एवं नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम के साथ हुए समझौतों को लागू करवाया जाए और मांग पत्र पर वार्ता के लिए समय व स्थान तय किया जाए। उनकी मुख्य मांगों में सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, ऑफिस कार्यों व मैन पावर व डोर टू डोर के ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को रोल पर करना, 8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी नियमित भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनों का नियमितीकरण करना, नियमितीकरण प्रक्रिया में डेफिनेशन कार्ड से बाहर की गई सफाई कर्मचारियों के पदों को भी शामिल करना शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।