Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fill your plate with nutrition; enrich your life with vegetarianism.

Hisar News: पोषण से थाली सजाएं, शाकाहार से जीवन महकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fill your plate with nutrition; enrich your life with vegetarianism.

विज्ञापन
हिसार। हमारी थाली में परोसा गया आहार केवल शरीर का पोषण नहीं करता बल्कि मन की शांति, विचारों की शुद्धता और जीवनशैली को भी प्रभावित करता है। प्रकृति की गोद से मिला शाकाहार स्वस्थ जीवन और संवेदनशील सोच का आधार माना जाता है।
बदलते दौर में जब अनियमित खानपान बीमारियों की वजह बन रहा है तब शाकाहारी भोजन की महत्ता और बढ़ जाती है। हालांकि सेहत का असली मंत्र केवल शाकाहार अपनाना नहीं बल्कि थाली में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर का संतुलन बनाए रखना भी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, शाकाहारी भोजन में विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में मिलता है। दूध और डेयरी उत्पादों से इसकी कुछ मात्रा मिलती है जो कई लोगों के लिए पर्याप्त नहीं होती इसलिए जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह से सप्लीमेंट (पूरक आहार) लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
1994 में हुई विश्व शाकाहारी दिवस मनाने की शुरुआत :
पहली बार विश्व शाकाहारी दिवस 1 नवंबर 1994 को मनाया गया। इसकी शुरुआत ब्रिटिश वीगन सोसायटी की 50वीं वर्षगांठ पर हुई थी। इस दिन काे मनाने का उद्देश्य शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा देना और जीवों के प्रति करुणा, पर्यावरण संरक्षण तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
भोजन में यह खाद्य पदार्थ करें शामिल :

भोजन में प्रोटीन के लिए सोयाबीन और पनीर को शामिल करें। कैल्शियम के लिए तिल और रागी का सेवन फायदेमंद है। आयरन और अन्य पोषक तत्वों के लिए पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। अनाज, दाल, मौसमी सब्जियां, सलाद और दही को संतुलित मात्रा में थाली का हिस्सा बनाएं।
------

आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सात्विक एवं संतुलित भोजन अपनाना जरूरी है। शाकाहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक विचारों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। भोजन में ताजे और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए। - डॉ. सुखबीर वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक, आयुष विभाग, जिला नागरिक अस्पताल हिसार

------

संतुलित शाकाहारी आहार में उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधियों के अनुसार पोषक तत्वों की मात्रा तय होनी चाहिए। बच्चों और किशोरों को पर्याप्त ऊर्जा व प्रोटीन की जरूरत होती है। बुजुर्गों के भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। - आराधना ठाकुर, डायटिशियन, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज


------

प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, खून की कमी और एकाग्रता में परेशानी हो सकती है। पूरी तरह शाकाहारी भोजन लेने वालों को विशेष रूप से विटामिन बी12 के स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। लगातार लक्षण रहने पर जांच करवाएं और चिकित्सकीय सलाह से ही सप्लीमेंट लें। -डॉ. अजीत लाठर, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला नागरिक अस्पताल हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed