{"_id":"6ae64229871039bbdb061369","slug":"10th-grade-student-returning-home-from-school-attacked-with-sticks-and-clubs-hisar-news-c-21-hsr1020-984882-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्कूल से घर लौट रहे 10वीं के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्कूल से घर लौट रहे 10वीं के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव लुहारी राघो में स्कूल से घर लौट रहे 10वीं कक्षा के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला करने पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों में अभिषेक, संजय, मोंगली और अन्य शामिल हैं।
जांच अधिकारी बर्लिन के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में छात्र के पिता राकेश ने बताया कि वह गांव लोहारी राघो में हलवाई है। उसका सबसे छोटा बेटा विनय गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह 21 अक्तूबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में पार्क के पास तीन नामजद सहित एक-दो अन्य लड़कों ने उसे रास्ते में घेर लिया।
आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विनय को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद ग्रामीण घायल छात्र को उसके घर पहुंचा गए। पिता राकेश ने उसे नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया। वहां इलाज के बाद 22 अक्तूबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।