{"_id":"6ae6423830714f18f305df0d","slug":"the-path-to-the-tenth-grade-will-be-determined-as-early-as-the-ninth-skills-will-shape-the-future-hisar-news-c-21-hsr1020-984413-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दसवीं की राह नौवीं में ही होगी तय, कौशल से बनेगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दसवीं की राह नौवीं में ही होगी तय, कौशल से बनेगा भविष्य
Sun, 01 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संबद्ध स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी है। इसके तहत विद्यार्थियों को 22 कौशल आधारित विषयों में से अपनी रुचि के अनुसार एक विषय चुनना होगा।
दसवीं कक्षा में इसी विषय की बोर्ड परीक्षा होगी। इससे विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार से जुड़े कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
बोर्ड के अनुसार कौशल विकास का अतिरिक्त मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। चयनित कौशल विषय की परीक्षा दसवीं कक्षा में बोर्ड स्तर पर होगी। ऐसे में नौवीं में विषय का चुनाव विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनकर संबंधित क्षेत्र में दक्षता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुछ वैकल्पिक विषय भी रहेंगे उपलब्ध
कोऑर्डिनेटर नीरू ने बताया कि सीबीएसई ने छठी और आठवीं कक्षा में पहले से उपलब्ध कुछ वैकल्पिक विषयों को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। ये विषय 2026-27 और 2027-28 सत्र में नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड ने विषयों की सूची, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियां स्कूलों के साथ साझा की हैं। इसके लिए अलग-अलग तालिकाएं और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों से जुड़े दस्तावेज भी जारी किए गए हैं। स्कूलों को इन बदलावों की जानकारी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
कुछ विषय पाठ्यक्रम से रहेंगे बाहर
बोर्ड ने कुछ वैकल्पिक विषयों को निर्धारित सत्रों में पाठ्यक्रम में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है। नौवीं कक्षा के 2026-27 सत्र में वित्तीय बाजार प्रबंधन, उद्यमिता और सोसायटी व सीटी एवं एआई के मॉड्यूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी तरह दसवीं कक्षा के 2027-28 सत्र में भी कुछ निर्धारित वैकल्पिक विषय उपलब्ध नहीं रहेंगे। इन बदलावों का उद्देश्य नए शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पाठ्यक्रम को व्यवस्थित करना है।