फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaund Police launch major anti-drug search operation; suspicious locations in Rajthal combed

नशे के खिलाफ नारनौंद पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, राजथल में खंगाले संदिग्ध ठिकाने

Sat, 26 Sep 2026 04:45 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:45 PM IST
Narnaund Police launch major anti-drug search operation; suspicious locations in Rajthal combed
नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस ने नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने खंडहर मकानों, खाली स्थानों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गांव राजथल के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से भी पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया गया है। लगातार पिछले दिनों से राजथल में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है करीब 150 पुलिस जवानों के साथ डोर-टू-डोर सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान 7 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा 25 घरों की तलाशी ली गई। दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई थीं। एसपी ने बताया कि पिछले छह महीनों में अकेले राजथल गांव में 21 रेड की जा चुकी हैं। इनमें 9 बार डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। गांव में नशे से संबंधित 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान 2 किलो 514 ग्राम गांजा तथा 15 किलो 15 ग्राम 133 मिलीग्राम हेरोइन बरामद किए जाने की जानकारी भी एसपी ने दी। इसके अलावा पुलिस द्वारा अब तक 58 लोगों को पूछताछ के लिए लिया गया है। राजथल में तीन नाके लगाए गए हैं, जिनमें एक स्थायी और दो अस्थायी नाके शामिल हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 96 चालान भी किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त दो लोगों शमशेर और रामकुमार की संपत्तियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल राजथल तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की समस्या वाले अन्य गांवों में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हालिया सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट और आवश्यक कागजात के 4 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी, कुल पांच वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा इन वाहनों के संबंध में दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से राजथल में नशे की गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण आया है। उनके अनुसार पिछले एक-दो महीनों से गांव में नशा बेचने से जुड़ी कोई नई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की टीमें ऐसे गांवों में नियमित पेट्रोलिंग और सर्च अभियान चलाती रहेंगी। आमजन नशे की बिक्री या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीएम नायब सैनी ने बैठक में जनसंवाद पोर्टल पर भेजी गई मांगों का किया रिव्यू

जालंधर में कूड़ा फेंकने पर झड़प में पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप, सिख संगठनों का धरना

26 Sep 2026

Video: अखिलेश यादव ने रामगोविंद चौधरी को दी अंतिम श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया नमन

26 Sep 2026

Video: भारी बारिश में मुख्य मार्ग पर गिरी महुआ की डाल, बाल-बाल बचे राहगीर

26 Sep 2026

Video: अयोध्या में सैन्य क्षेत्र की मीरनघाट रेंज में फिर दिखा तेंदुआ

26 Sep 2026
विज्ञापन

Video: माचिस की डिब्बी से दीवार तक, धार्मिक तस्वीरों के अपमान के खिलाफ 20 साल से लड़ाई

26 Sep 2026

Video: लगातार बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव, घुटनों तक पानी के बीच गुजर रहे लोग

26 Sep 2026
विज्ञापन

धर्मशाला: टीवी पर देखा महिला कबड्डी का फाइनल, भारत की जीत पर एनसीओई में झूमीं खिलाड़ी

26 Sep 2026

Video: जलभराव के बीच गड्ढे बने मुसीबत, ई-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर चोटिल

26 Sep 2026

फिरोजपुर में ड्रोन से आई 32 किलो हेरोइन, लेने पहुंचे दो तस्कर काबू

Video: अंबेडकरनगर में कच्चे घरों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

26 Sep 2026

कानपुर: अरौल क्षेत्र में बारिश का तांडव, 24 घंटे से ब्लैकआउट, खेतों में फसलें हुई जलमग्न

26 Sep 2026

पूर्वी राजस्थान में बारिश, पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर रहेगा जारी

26 Sep 2026

महंत द्वय की पुण्यतिथि पर 'लोकतंत्र की जननी है भारत' विषयक संगोष्ठी हुई आयोजित

26 Sep 2026

ट्रक की टक्कर से बस डिवाइडर पर चढ़ी, चालक समेत दो गंभीर

26 Sep 2026

अनगढ़, मूलेचक और फकीर सिंह कॉलोनी में कासो ऑपरेशन, 150 पुलिसकर्मी रहे तैनात

26 Sep 2026

धर्मपुर: वार्षिक समारोह में नारी शक्ति का संदेश देकर छात्रा ने बटोरी सराहना

26 Sep 2026

गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से शिक्षकों को राहत, स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल ने फैसले का किया स्वागत

26 Sep 2026

Jaipur: 15 महीने बाद खुला महिला हत्याकांड का राज, पति-बेटे ने कुएं में फेंका था शव

26 Sep 2026

जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद

26 Sep 2026

कानपुर: लगातार बारिश से बीच सड़क गिरा विशाल पेड़, ग्रामीणों की मशक्कत के बाद शुरू हुआ यातायात

26 Sep 2026

Video: बहराइच में भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त, जगह-जगह पेड़ गिरे

26 Sep 2026

Video: सीतापुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, प्रमुख मार्गों पर गिरे पेड़, बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान

26 Sep 2026

Video: अंबेडकरनगर में रातभर बारिश से दर्जनों पेड़ व खंभे धराशायी, बिजली ठप

26 Sep 2026

Video: वृंदावन सेक्टर-6बी में पेड़ गिरने से बिजली के दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला

26 Sep 2026

एसपीयू मंडी का शोधपत्र: रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले नीम के तेल का कोशिकाओं पर कम असर

26 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

26 Sep 2026

VIDEO: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल में नहीं रुकेंगे काम; ये सेवाएं रहेंगी चालू

26 Sep 2026

Video: सब्जी मंडी में नहीं आ रहे ग्राहक, व्यापारी बोले- कमाई रुक गई

26 Sep 2026

गुमटाला में वारिस पंजाब दे के कार्यक्रम में नशे और बंदी सिंहों की रिहाई की उठी मांग

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed