{"_id":"6addf8451b2f67387e04353a","slug":"video-masoom-sharma-made-a-statement-regarding-gun-culture-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पहुंचे गायक मासूम शर्मा, गन कल्चर को लेकर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पहुंचे गायक मासूम शर्मा, गन कल्चर को लेकर दिया ये बयान
हरियाणवी गायक कलाकार मासूम शर्मा रविवार को अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर हांसी पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हरियाणवी संगीत, फिल्म इंडस्ट्री, गन कल्चर, हरियाणवी भाषा और कलाकारों व कारोबारियों को निशाना बनाए जाने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हांसी उनका अपना घर है और यहां अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर आना हुआ है।
हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री और आने वाली फिल्मों को लेकर मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए। वह खुद भी हरियाणवी फिल्मों को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अपनी फिल्म भी आने वाली है, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
हरियाणा में गन कल्चर को लेकर चल रही चर्चा पर गायक ने स्पष्ट कहा कि गन कल्चर नहीं होना चाहिए। यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा अपनी मां बोली को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने पेशे के माध्यम से समाज में योगदान देता है। लेखक अपनी कलम से, गायक अपनी आवाज से और चित्रकार अपनी कला के जरिए योगदान देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।