Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Water pipeline issue resolved within 72 hours; Public Health Department meets the challenge.
{"_id":"6a8da54686156d49830710c6","slug":"video-hansi-water-pipeline-issue-resolved-within-72-hours-public-health-department-meets-the-challenge-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: 72 घंटे से पहले पानी की पाइपलाइन का समाधान, जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरा किया चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: 72 घंटे से पहले पानी की पाइपलाइन का समाधान, जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरा किया चैलेंज
कष्ट निवारण समिति में उठी शिकायत पर 72 घंटे से पहले हुआ काम, मंत्री ने तीन दिन में समाधान नहीं होने पर कार्रवाई की दी थी चेतावनी
हांसी। कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठी पानी की पाइपलाइन की समस्या का जनस्वास्थ्य विभाग ने 72 घंटे पूरे होने से पहले ही समाधान कर दिया। समिति में शिकायत सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने तीन दिनों में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जांगड़ा धर्मशाला के पास पानी की पाइपलाइन का काम पूरा कर दिया गया।
मामला एमटी तालाब के सामने जांगड़ा धर्मशाला के पास का है। कष्ट निवारण समिति में शिकायतकर्ता प्रवेश जांगड़ा ने शिकायत नंबर छह के तहत पानी की पाइपलाइन से संबंधित समस्या उठाई थी। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को तीन दिन में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विक्रम कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिए गए समय से पहले ही पाइपलाइन का काम पूरा कर लोगों को राहत दी गई है।
वहीं मोहल्ले के निवासी सतपाल तायल ने जनस्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने आश्वासन के अनुसार 72 घंटे पूरे होने से पहले ही पानी की पाइपलाइन का काम कर दिया, जिससे लोगों को राहत मिली है।
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि शहरवासियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने तय समय से पहले ही पाइपलाइन की समस्या का समाधान कर दिया है और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।