फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar firing incident Police arrest five miscreants accused had opened fire at three locations across city

हिसार में फायरिंग मामला: पुलिस ने पांच बदमाश किए गिरफ्तार, आरोपियों ने शहर में तीन जगहों पर चलाई थीं गोलियां

Wed, 26 Aug 2026 09:25 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 09:25 AM IST
सार

बदमाश ढाणी किशन दत्त की गली नंबर 4 में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर मोनू के कार्यालय पर फायरिंग की। उस दौरान मोनू का भतीजा गौरव कार्यालय के बाहर खड़ा था, जो बाल-बाल बच निकला।

विज्ञापन
Hisar firing incident Police arrest five miscreants accused had opened fire at three locations across city
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में मंगलवार को में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग की घटनाओं के संबंध में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, एक कारोबारी के घर पर गोलीबारी की और एक अन्य स्थान पर हवाई फायरिंग की थी। राहत की बात यह है कि इन घटनाओं में किसी को भी गोली नहीं लगी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवक टिबा दानाशेर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने गली नंबर 7 में कारोबारी अरुण के मकान के सामने पहुंचकर फायरिंग की। उस समय अरुण की पत्नी घर के बाहर खड़ी थीं और उनका भाई अजय छत पर था। बदमाशों ने पहले सीमा पर गोली चलाई और फिर आवाज लगाने पर अजय पर भी गोली चलाई, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


इसके बाद, बदमाश ढाणी किशन दत्त की गली नंबर 4 में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर मोनू के कार्यालय पर फायरिंग की। उस दौरान मोनू का भतीजा गौरव कार्यालय के बाहर खड़ा था, जो बाल-बाल बच निकला। अंत में, बदमाशों ने नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया और फिर जहाजपुल चौक की ओर गलियों में भाग गए। पकड़े गए आरोपियों में पीयूष, विनय, समर, देवेंद्र और नोनी के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed