Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi Police's anti-drug campaign continues in Hansi; special checking drives conducted in Sulchani and Rajthal.
{"_id":"6a9a61e5b7c2816c410c7fa2","slug":"video-hansi-polices-anti-drug-campaign-continues-in-hansi-special-checking-drives-conducted-in-sulchani-and-rajthal-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में नशे के खिलाफ हांसी पुलिस का अभियान जारी, सुलचानी व राजथल में विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में नशे के खिलाफ हांसी पुलिस का अभियान जारी, सुलचानी व राजथल में विशेष चेकिंग अभियान
नारनौंद। हांसी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना विशेष अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना नारनौंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव सुलचानी और राजथल में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की। साथ ही संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी और चेकिंग की गई।
आपको बता दे कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नारनौंद डीएसपी देवेंद्र नैन ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वाले और नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी पुलिस की लगातार नजर है।
पुलिस का उद्देश्य नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल कायम करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।