Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi police on alert for Diwali; officers in plain clothes to be deployed in markets.
{"_id":"6aec4e776cc1a37db406a8ac","slug":"video-hansi-police-on-alert-for-diwali-officers-in-plain-clothes-to-be-deployed-in-markets-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट, बाजारों में सिविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट, बाजारों में सिविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिसकर्मी
हांसी। दीपावली के त्योहार को लेकर हांसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और त्योहार पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही राइडर, पीसीआर और पैदल गश्त के माध्यम से शहर में लगातार निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हांसी में 7 स्थायी नाके और 10 अस्थायी नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी विनोद शंकर ने दीपावली पर पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर भी आमजन तथा पटाखा कारोबारियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण करते समय निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे स्वयं या दूसरों की जान-माल की सुरक्षा को खतरा हो। बाजारों में खरीदारी करते समय अपने सामान और वाहनों का ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हांसी पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि दीपावली के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।