Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi Police launch a multi-pronged offensive against drug smugglers, conducting search operations in vacant plots and dilapidated structures.
{"_id":"6ad2296330a7f855a90fddea","slug":"video-hansi-police-launch-a-multi-pronged-offensive-against-drug-smugglers-conducting-search-operations-in-vacant-plots-and-dilapidated-structures-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर चौतरफा प्रहार, खाली प्लाटों और खंडहरों में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर चौतरफा प्रहार, खाली प्लाटों और खंडहरों में चलाया सर्च अभियान
हांसी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने खाली प्लाटों, खंडहर भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर जांच की। एसपी विनोद कुमार, आईपीएस के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना है।
इसी अभियान के तहत थाना नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल, मोठ और सुलचानी में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने संदिग्ध स्थानों पर रेड की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से खाली प्लाटों, खंडहर भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहनता से जांच की गई।
वहीं, थाना बास क्षेत्र के गांव पुठ्ठी में भी पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी शेखपुरा की टीम ने गांव शेखपुरा और जमावड़ी में कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस चौकी अनाज मंडी और सीआईए-2 हांसी की टीम ने जगदीश कॉलोनी में संदिग्ध स्थानों की जांच की।
नशा तस्करों पर बढ़ रहा पुलिस का दबाव
हांसी पुलिस द्वारा लगातार गश्त, छापेमारी और सर्च अभियान चलाए जाने से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
एसपी विनोद कुमार, आईपीएस ने कहा कि नशे के खिलाफ हांसी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध स्थानों की निगरानी, सर्च अभियान और कानून के अनुसार कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने या तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।